SOLAN फर्जी ID पर POLICE भर्ती देने पर युवक के खिलाफ FIR

Crime Solan

DNN सोलन
जिला में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान अर्की के एक युवक को किसी और की आईडी पर पुलिस भर्ती देना महंगा पड़ा। पड़ताल के दौरान पुलिस ने उसका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक सोलन जिला के अर्की का रहने वाला है और यहां पर पुलिस भर्ती देने आया था वह किसी और की आईडी पर भर्ती दे रहा था, लेकिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसके फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। सदर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की 419, 420 धारा के तहत आरोपी हरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News