DNN सोलन
सोलन शहर के ठोडो मैदान की दिवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने पर सोलन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिवारों पर टिप्पणी की गई है। इसी के तहत सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसी वालराइटिंग हुई है। जिसे बाद में मिटा भी दिया गया। सोलन में यह कार्य किसने किया, इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















