DNN बद्दी
दून टैक्सी आप्रेटर यूनियन बद्दी की एक बैठक हिंद मजूदर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दून टैक्सी आप्रेटर यूनियन के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान अमृत लाल चौधरी व सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वस मति से यह निर्णय लिया गया कि जो बाहरी गाडिय़ां यूनियन की पार्किंग में खड़ी होती हैं उन्हें अब यहां नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। क्योंकि बाहरी गाडिय़ों की यूनियन पार्किंग में भरमार के कारण यूनियन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके चलते अब यूनियन ने निर्णय लिया है कि बाहरी गाडिय़ां अगर यहां पर खड़ी होती हैं तो उनके खिलाफ यूनियन स त कार्रवाई के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाएगी। वहीं दून टैक्सी आप्रेटर यूनियन ने हिमाचल प्रदेश सरकार, मु यमंत्री एंव परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि सोलन बद्दी जिले में नये टैक्सी परमिट खोले जाएं ताकि स्थानीय लोग टैक्सी परमिट लेकर रोजगार के साधन सृजित कर सकें।
सोलन जिले में टैक्सी परमिट ने मिलने के कारण स्थानीय लोगों को बाहरी राज्यों के टैक्सी परमिट लेकर गाडिय़ां चलानी पड़ रही हैं जिसका राजस्व भी बाहरी राज्यों को जा रहा है। अगर प्रदेश सरकार नये टैक्सी परमिट जारी करती है तो सरकार के राजस्व में भी बढ़ौतरी होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं बैठक में सर्वस मति से यह भी फैसला लिया गया कि जो बाहरी गाडिय़ां यहां पर स्पेशल काम करने और सवारियां उठाने आती हैं अगर पकड़ी गई तो उन पर जुर्माने के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में मेला राम चंदेल, यूनियन के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान अमृत लाल चौधरी, राज कुमार सैणी, रणजीत ठाकुर, राजेश कुमार, सुच्चा चौधरी, मंदीप चौधरी, पवन कुमार, बिट्टू चौधरी, काला राम, गुरमीत, जगतार सिंह, रिकंू, जसबंत सिंह, नरेश घप्पा, बलजीत, बंत चौधरी, जगतार, राज कुमार, पप्पी ठाकुर, अशोक पंडित, सीता राम समेत यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
















