DNN शिमला
6 मार्च. अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चार नगर निगमों के होने वाले चुनावों के लिये मीडिया व प्रचार कमेटी के संयोजक नियुक्त कर दिए है।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि डॉ.राजेश शर्मा धर्मशाला, आश्रय शर्मा मंडी,सुरेंद्र सेठी सोलन व हरदीप सिंह बावा पालमपुर में कांग्रेस पार्टी के मीडिया व प्रचार कमेटी के संयोजक होंगे।।इनकी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई है।
















