06 मार्च। मां शूलिनी प्रसादम् सेवा समिति सोलन की आम सभा हुई। इस आम सभा में निर्वाचन अधिकारी पीएल गुप्ता की देखरेख में समिति के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। बैठक में उपस्थित प्राइम सदस्यों ने सर्वसम्मति से अरूण त्रेहन को प्रधान, डाॅ. बीएन शर्मा को उपप्रधान, अशोक ग्रोवर को महासचिव, अनिल चौहान को सयुंक्त सचिव तथा शिव चावला को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी पीएल गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। त्रेहन ने प्रधान चुने जाने के उपरांत सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वह क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को सांय के समय भोजन मुहैया कराने की सेवा को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में इस सेवा को स्थगित करना पड़ा था, परन्तु पहली मार्च से मरीजों के तीमारदारों को सांय के समय भोजन मुहैया कराने की सेवा पुनः शुरू कर दी गयी है। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान प्रो. आरके पठानिया, राजेश ठाकुर, मनीष तोमर, एसडी रत्न, सतीश बंसल, डीके जैन, आशिश आनंद, अश्विनी सिंगल, शिव कुमार त्रेहन, डाॅ. बीसी सुमन, मीना सिंगल, आशा पठानिया, कमला बंसल, राज मर्जारा व जेपी गुप्ता मौजूद रहे।
















