DNEWSNETWORK
बाल विकास परियोजना नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नालागढ़ के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 06 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त, 2026 को किया जाएगा।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ ने दी।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र कंगनवाल की ग्राम पंचायत ढांग निहली के पर्यवेक्षक वृत्त राजपुरा, आंगनवाड़ी केन्द्र नवाग्राम-1 की ग्राम पंचायत नवाग्राम के पर्यवेक्षक वृत्त जोघों, आंगनवाड़ी केन्द्र जेईवाल की ग्राम पंचायत बगलैहड़ के पर्यवेक्षक वृत्त जोघों, आंगनवाड़ी केन्द्र मस्तानपुरा-1 की ग्राम पंचायत मस्तानपुरा के पर्यवेक्षक वृत्त बरुणा-2, आंगनवाड़ी केन्द्र करसौली की ग्राम पंचायत करसौली के पर्यवेक्षक वृत्त बरुणा-1 तथा आंगनवाड़ी केन्द्र गागूवाल की ग्राम पंचायत गागुवाल के पर्यवेक्षक वृत्त नालागढ़-3 के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र जघेड़ की ग्राम पंचायत दलछाम्ब के पर्यवेक्षक वृत्त रामशहर, आंगनवाड़ी केन्द्र किरपालपुर-2 की ग्राम पंचायत किरपालपुर के पर्यवेक्षक वृत्त नालागढ़-2, आंगनवाड़ी केन्द्र गोयलापन्नर की ग्राम पंचायत बवासनी के पर्यवेक्षक वृत्त साई, आंगनवाड़ी केन्द्र पहाड़ी चिकनी की ग्राम पंचायत बवासनी के पर्यवेक्षक वृत्त साई, आंगनवाड़ी केन्द्र जुखाड़ी की ग्राम पंचायत जुखाड़ी के पर्यवेक्षक वृत्त गुज्जरहट्टी, आंगनवाड़ी केन्द्र खिलियां-1 की ग्राम पंचायत खिलियां के पर्यवेक्षक वृत्त बरुणा-2, आंगनवाड़ी केन्द्र बैरछा की ग्राम पंचायत बैरछा के पर्यवेक्षक वृत्त बरुणा-2, आंगनवाड़ी केन्द्र झिड़ीवाला की ग्राम पंचायत रेडू के पर्यवेक्षक वृत्त नालागढ़-1, आंगनवाड़ी केन्द्र होलग की ग्राम पंचायत लग के पर्यवेक्षक वृत्त लोहारघाट, आंगनवाड़ी केन्द्र मलौण की ग्राम पंचायत मलौण के पर्यवेक्षक वृत्त लोहारघाट, आंगनवाड़ी केन्द्र दभोटा-3 की ग्राम पंचायत दभोटा के पर्यवेक्षक वृत्त राजपुरा, आंगनवाड़ी केन्द्र पाँगणी की ग्राम पंचायत दिग्गल के पर्यवेक्षक वृत्त दिग्गल, आंगनवाड़ी केन्द्र ढेरमाजरा की ग्राम पंचायत प्लासीकलां के पर्यवेक्षक वृत्त नालागढ़-3, आंगनवाड़ी केन्द्र मैथल की ग्राम पंचायत मित्तियां के पर्यवेक्षक वृत्त महादेव, आंगनवाड़ी केन्द्र क्वारनी की ग्राम पंचायत पोले दा खाला के पर्यवेक्षक वृत्त नण्ड तथा आंगनवाड़ी केन्द्र बोहरी की ग्राम पंचायत कुण्डलू के पर्यवेक्षक वृत्त गुज्जरहट्टी के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक महिला उम्मीदवार को सादे कागज पर आवेदन, पूर्ण वांछित सत्यापित दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में 17 अगस्त, 2026 को सांय 05.00 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड व संस्थान से 10$2 या समकक्ष उर्त्तीण होना चाहिए तथा आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन सभी प्रमाणपत्रों व दस्तावेज़ों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01795-222210 पर सम्पर्क कर सकते हैं।














