DNN राजगढ़
उपमंडल राजगढ़ में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने ढाई साल के मासूम को भी बुरी तरह जख्मी किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा है।
जानकारी के अनुसार राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क पर स्थित ठोड़ निवाड़ गांव में बीती रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल थापा (26) ने पत्नी यमुना को दराट से मौत के घाट उतारा। वहीं, अपने मासूम को भी बुरी तरह से घायल किया है। मासूम को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सिरमौर के सभी इलाकों में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
















