DNN सोलन
सोलन शहर के राजगढ़ रोड स्थित एस मार्ट शोरूम से खरीदारी करने वाले लोग शनिवार को मालामाल हो जाएंगे। शनिवार 16 फरवरी को शोरूम में यहां से खरीदारी करके कूपन पाने वाले ग्राहकों को इनाम दिए जाएंगे । जिनमें स्कूटी, फ्रिज सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार हैं । एस मार्ट के एमडी मनोज सहानी ने बताया कि शोरूम खुलने के बाद से यहां पर खरीदारी करने वाले लोगों को कूपन दिए जा रहे थे। जिनके विभिन्न पुरस्कार शनिवार को 5:00 बजे शोरूम में ही निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले इनाम के तौर पर स्कूटी दी जाएगी। जबकि दूसरे प्रकार के तौर पर एलईडी तीसरे पुरस्कार के तौर पर 185 लीटर का फ्रिज और चौथे इनाम के तौर पर वॉशिंग मशीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 50 अन्य आकर्षक पुरस्कार भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। मनोज साहनी ने बताया कि रविवार को ऐसे दो दो इनाम निकाले जाएंगे जबकि आगामी समय में भी नई स्कीमें आती रहेगी।















