rashifal

#rashifal फरवरी का अंतिम दिन, किन-किन राशियों के लिए शुभ फलदायी

Himachal News Others

राशिफल

28 फरवरी, रविवार। आज चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। फरवरी के अंतिम दिन चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए सुखद और भाग्यशाली रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए फरवरी का अंतिम दिन कैसा रहेगा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे….मेष
समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे और प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। कलावर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर आप किसी व्यक्ति या बैंक से कर्ज लेना चाह रहे हैं तो अभी समय अनुकूल नहीं है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायंकाल का समय परिवार के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत होग

वृषभ
आज का दिन काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार और परिवार के कामों के चलते अधिक भागदौड़ हो सकती है। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णय से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है, पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। सरकारी लोगों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबारी जातक पुराने पड़े माल को बेचने के लिए कोई स्कीम निकालेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन

पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा लेकिन फिजूल के खर्चे से बचें। मौसम में बदलाव की वजह से स्वस्थ्य नरम रह सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। व्यापारी वर्गों के लिए यह समय नए व्यापार को उत्पादों में शामिल करने का है। नए कारोबार शुरू करने में जीवनसाथी का आर्थिक सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धर्म, आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।कर्क
भाग्य का आज पूरा सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से अटके हुए सरकारी काम पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न होगा और रिश्ता अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधा की कोई मंहगी चीज आ खरीदेंगे लेकिन शत्रु इससे परेशान हो जाएंगे। माता-पिता का सहयोग व आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही आपकी व्यावहारिक सोच में उन्नति भी होगी।

सिंह

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। व्यापार के क्षेत्र में हानि होने की आशंका बन रही है। जिसकी वजह से मानसिक अशांति एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। व्यापार में निवेश आपको लाभ देगा। वही ससुराल पक्ष से नाराजगी के संकेत मिल रहे हैं। मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है। जीवनसाथी के साथ कर्जा लेने के बारे में बातचीत करेंगे लेकिन उनके सहयोग से स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। व्यापार में धनलाभ होगा।

कन्या
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा। कारोबार में साहसपूर्वक कार्य करने से कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टरों से जरूर सलाह लें। कारोबार में नए कार्य की रूपरेखा बनेगी और छात्रों की उच्च शिक्षा में आ रही अड़चन समाप्त होगी। व्यर्थ व्यय के योग बन रहे हैं, इसलिए जरूरी चीजों पर धन खर्च करें। प्रेम संबंधों में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।तुला
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और आय में वृद्धि होगी। मन में परोपकार की भावना जागृत होगी, जिससे आप दूसरों की भले की सोचेंगे और दिल से सेवा भी करेंगे। अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मित्र भी बढ़ेंगे। अगर नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो समय शुभ है, भविष्य में लाभ होगा। ऑफिस में आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

वृश्चिक

व्यापारी वर्ग को आज थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास थोड़े अधिक करने पड़ सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिलने की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों की ख्याति में विस्तार होगा। अगर कोई कानूनी मामला लंबित है तो आज उसमें सफलता मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में कोई नई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे चारों तरह माहौल खुशनुमा हो जाएगा। सायंकाल के समय धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु
छात्रों के अंदर विद्या और ज्ञान की वृद्धि होगी, जिसका फायदा प्रतियोगी परिक्षा में देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपके अंदर परोपकार और दान करने की भावना विकसित होगी। बीमा एजेंट के रूप में कार्यरत जातकों को लाभ होगा। लव लाइफ में क्रोध न करें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सायंकाल के समय पेट के विकार होने की आशंका बन रही है। बाहर के खान-पान पर संयम बरतें।मकर
मकर राशि के छात्रों की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात लाभप्रद रहने वाली है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और पुराना उधार भी लौट आएगा। व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कारोबार में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ
लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी, रिश्ते मजबूत होंगे। बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। जरूरी खर्चें से बचें और आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। वाणी पर संयम रखकर कार्यक्षेत्र में काम करें अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से विश्वासघात होने की आशंका है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। मेहनत और समर्पण से किए गए कार्यों में सफलता होगी। सायंकाल में दोस्तों के साथ समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन
भूमि-वाहन से जुड़े जातकों को लाभ होगा। किसी भी प्रकार के जोखिम लेने से बचें। संतान संबंधित समस्या का हल निकल आएगा और सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करेंगे। छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद रखेंगी। पिता का सहयोग मिलने से व्यापारिक समस्याएं खत्म होंगी

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *