राशिफल
16 मार्च, मंगलवार। आज को कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। हालांकि कुछ राशियों के व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ बातचीत में सतर्कता रखनी होगी। लेकिन कमाई के लिए लिहाज दिन अच्छा रहेगा। तो आइए जान लेते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मेष
मेष राशि के जातक जो रिसर्च, अध्यात्म, मेडिकल, केमिकल, मेडिसिन, फर्टिलाइजर, जासूसी संस्था, टैक्सेशन आदि से संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए श्रेष्ठ दिन है। अपनी योजनाओं को गुप्त कार्यों में लगाएंगे और इनके बारे में दूसरों से डिस्कस करने से बचेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संचित करने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के स्वभाव में आक्रामकता रहेगी। दबाव बनाकर काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ बातचीत में सतर्कता रखनी चाहिए, खराब व्यवहार से आपकी बदनामी हो सकती है और आपके ग्राहक कटने लगेंगे। धन संबंधित मामलों में परिजनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। शत्रुओं का नाश होगा। कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करके आगे बढ़ने की जुगाड़ बनाएंगे। आपके पराक्रम के अच्छे परिणाम देखने मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। धन संपत्ति के मामले में दिन सामान्य है, पुराना निवेश धन प्रदायक बनेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित गूढ़ तथ्यों को समझने का प्रयास करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य करना धन प्रदायक बनेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में एकाग्रता बढ़ेगी। कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। वरिष्ठ लोगों से वाद-विवाद ना हो इस बात का ध्यान रखें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक सुकून नहीं रहेगा। मन से डर को निकाल दें। संयमित व्यवहार मान सम्मान दिलाएगा। कामकाज में तत्परता लाने से ही कुछ फायदा होगा। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है।
कन्या
कन्या राशि के जातक पूरे जोश के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उग्रता की वजह से आपके रिश्ते खराब ना हो इस बात का भी ध्यान रखें। अपने मित्रों की बातों को अपने तक ही रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। परिजनों से गिफ्ट के रूप में धन प्राप्ति हो सकती है।
तुला
तुला राशि के जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। आपकी वाणी की कड़वाहट रिश्तों को खराब कर सकती है। कमाई के लिए दिन अच्छा है। धन को संचित करने के लिए आज गणेशजी की पूजा जरूर करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में फिजूल कैलकुलेशन चलते रहेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों का शमन करने के लिए कठोर कदम उठाने से भी नहीं चूकेंगे। उग्र व्यवहार कामकाज को तेजी से करने के लिए प्रेरित करेगा। सेहत के मामले में सतर्क रहें। फिजूल खर्च सामने आ सकते हैं।
धनु
धनु राशि के जातकों कामकाज के लिए बेहतरीन दिन है। धन संबंधित मामलों में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। धन के लेन-देन में सावधानी रखें, फालतू नुकसान होने की आशंका बन रही है। अधिकारियों से भविष्य के प्रोजेक्ट पर बातचीत होगी, जो लाभदायक रहेगी।
मकर
मकर राशि के जातकों में अपनी विशेष पहचान बनाने की ललक रहेगी और कठिन मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लोकोपकारी कार्य करने का प्रयास करेंगे। कमाई व इच्छा पूर्ति के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का कामकाज में मन नहीं लगेगा। जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करना जरूरी रहेगा। कामकाज से संतुष्टी ना मिलने की वजह से नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
मीन
मीन राशि के जातक उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग में बिजी रहेंगे। अनुभव का लाभ मिलेगा और बहुत सी समस्याओं को चुटकियों में सुलझा लेंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होने का योग है। कमाई की अपेक्षा खर्चे बड़े रहेंगे।















