DNN सोलन
बैंक खातों को हैक करके या फिर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामलों के बाद अब सोशल साइट पर कार बेचने का विज्ञापन डालकर एक व्यक्ति ने करीब 42 हजार रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार डा जय प्रकाश निवासी कुमारहट्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 2 नवंबर 2019 को इसने फेसबुक पर कार का विज्ञापन देखा। जो किसी मदन लाल ने डाला था। इस पर इसने कार खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए व्टसअप द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद मदन लाल ने इसे गाड़ी व गाड़ी के दस्तावेज के फोटोग्राफ्स व विडियो भेजे। जिसने गाड़ी की कीमत फेसबुक गाड़ी की कीमत 1,60,000 रुपए रखी थी। इसने गाड़ी कि किमत से सहमत होकर गाड़ी को चैक करने के उपरांत फाइनल करने की बात कही। इस पर मदन लाल ने इसे दिनांक 4 नवंबर को को शिमला कैंट आने के लिए कहा। जब इसने 4 नवंबर को सुबह मदन से बातचीत की तो उसने इसे कहा कि यह शिमला में नहीं है बल्कि आगरा आर्मी कैंट में है। इसका तबादला कुछ दिन पहले ही शिमला से हुआ है। उसके बाद इसने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटोग्राफ्स की कापियां आगामी दस्तावेज बनवाने बनाने के लिए उसे भेजी। साथ ही मदन ने इस व्टसअप फोन करके संपर्क किया और 10500 रुपए भेजे के लिए कहा और यह आश्वासन दिया कि यह पैसे यह कार की कीमत से कम कर देगा। जिस पर इसने नैट बैंकिग के जरिए यह पैसे उस व्यक्ति के खाते में डाल दिए। इसके बाद फिर इससे 31,500 रुपए की मांग की गई। यह पैसे भी इसने डाल दिए। उसके बाद उसने इससे 27750 रुपए की फिर से मांग की परन्तु इसने यह रकम उसे नहीं भेजी। इसके बाद से अब मदन लाल न इसका फोन उठा रहा है और न ही कोई उत्तर दे रहा है। इसने आरोप लगाया कि मदन ने इसके साथ छल व धोखाधड़ी की है। सोलन पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिस पर पुलिस ने मदन के खिलाफ भादस की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















