MLA धनीराम शांडिल दुबई में सम्मानित

Politics Solan
DNN सोलन
सोलन के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल को आज ज्वेल ऑफ़ इंडिया अवार्ड से दुबई में सम्मानित किया गया।  अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज दुबई में इस समारोह का आयोजन किया गया जिसमे दुबई के नामी शेख व् मिनिस्टर फॉर स्टेट सुहैल अल जुरानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीबन 30 लोगों को इस पुरस्कार से समान्नित किया गया।  इस पुरस्कार के लिए चयनित लोगों का अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा इंडिपेंडेंट सर्वे करवाया जाता है और उन विभूतियों को सम्मानित किया जाता है जिनका राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बहुमूल्य योगदान रहा हो और सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो । एक विधायक, पूर्व सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदर्शन करते समय समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान के लिए निभाई गई भूमिका के लिए सम्मान  सोलन के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को दिया गया। उतर भारत से केवल सोलन के विधायक को इस पुरस्कार से नवाजे जाने से हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है।  

News Archives

Latest News