DNN कुल्लू
25 जून। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला में 1041 लोग अभी भी होम क्वारंटीन की अवधि को पूरा कर रहे हैं। इन सभी लोगों की निगरानी गठित समितियों के सदस्यों द्वारा की जा रही है। कोई भी व्यक्ति यदि क्वारंटीन नियमों की उल्लंघना करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक बाहरी क्षेत्रों से कुल 9434 लोग आएं हैं और सभी को क्वारंटीन पर रखा गया। इनमें से 8393 लोगों ने सफलतापूर्वक क्वारंटीन पूरा कर लिया है।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला के चिकित्सा खण्डों से 1944 लोगों के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से 1881 सैंपल नेगेटिव आए हैं, 58 की रिपोर्ट 26 जून रात्रि तक आने की संभावना है जबकि अभी तक पांच सैंपल पाॅजिटिव पाए गए हैं। पाॅजिटिव मामलों में चार स्वस्थ होकर घर भेज दिए हैं जबकि केवल एक मामला एक्टिव है।
उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि बिना मास्क अथवा फेस कवर के घरों से बाहर न निकलें। कोई भी व्यक्ति बाहर कोरोना संक्रमित हो सकता है और े सम्पर्क में आने से आपको भी मुसीबत में डाल सकता है। सामाजिक दूरी हर जगह पर बनाकर रखने की भी अपील की गई है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कोरोना का संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और किसी भी प्रकार की असावधानी व्यक्ति को संक्रमित कर सकती है। बिना आवश्यक कार्य के बाजारों में न जाएं और भीड़ का हिस्सा न बनें।















