DNN सोलन
25 जून। सोलन जिला में वीरवार को दो आत्महत्याओं के मामले सामने आए हैं। एक मामला कंडाघाट के डूमहेर क्षेत्र व दूसरा सोलन के कोटलानाला क्षेत्र में सामने आया है। दोनों ही मामलों में घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी मुख्यालय योगेश जोशी ने सोलन में हुई आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके का दौरा किया। उन्होंने दोनों ही मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आत्महत्याओं के मामले में जांच शुरू कर दी है। कंडाघाट में मृतक की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन के तौर पर हुई है। इसने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई। इसी प्रकार सोलन के कोटलानाला क्षेत्र के तहत एक युवती द्वारा अपने कमरे में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सोलन सदर थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी टीम सहित मौके पर मामले की जांच में जुट गए हैं। युवती की पहचान पुष्पा उम्र 23 सिरमौर जिला की रहने वाली थी और यहां के एक शोरूम में काम करती थी। सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला हैं।















