DNN कसौली
खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टीवल 11 से 13 अक्तूबर तक कसौली क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस बार इस फेस्टीवल का थीम सेंट्स एंड सिनर्स (संत व पापी) रखा गया है। यह फेस्टीवल महात्मा गांधी की 150वींजयंती, गुरु नानक के 550वें प्रकाशोत्सव, कवयित्री कैफी आजमी की शताब्दी, जलियांवाला बाग हत्याकांड की शताब्दी और कारगिल युद्ध के 20वीं बरसी को समर्तित है और इस दौरान इन पर जाने माने लेखक व विचारक चर्चा भी होगी। बता दें कि बेबाक लेखनी के मालिक व पत्रकार खुशवंत सिंह के जीवित रहते ही वर्ष2012 में उनके बेटे राहुल सिंह ने लिटफेस्ट की शुरुआत की थी। कसौली को वह दूसरा घर मानते थे और ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कई किताबें उन्होंने यहां लिखी थी, यही कारण था कि कसौली को ही लिटफेस्ट के लिए चुना गया।लिटफेस्ट की शुरुआत 11 अक्तूबर को सुबह साढ़े 9 बजे नानक नाम जहाज भक्तिज्ञान से होगी, यह प्रस्तुति सोल्स डाईट द्वारा दी जाएगी।
यह लेंगे लिट्फेस्ट में हिस्सा
लिटफेस्टके आयोजक खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि इस वर्ष 11 से 13अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस लिटफेस्ट में अभिनेत्री शर्मिला टेगौर,बी.एन. गोस्वामी, मनीषा कोइराला, गुलशन ग्रोवर, जिलेस टिल्लॉटसन, शबानाआजमी, सागरिका घोष, शांतनु राय चौधरी, नवतेज सरना, रमिन जहांबेगलू,कर्नल सतीश त्यागी, अशोक अलैग्जेंडर, सादिया देहल्वी, अनुराग त्रिपाठी, रचनाबिष्ट रावत, विष्णू सोम, स्वपना लिड्डल, रश्मि सक्सेना, प्रियंका पाठक नरैन,ले. जनरल डी.एस. हुड्डा, मिन्नी वैद्य, नयनथारा सहगल, तिलक देवाशर, अमरदीपसिंह, उशीनर मजूमदार, गनेश शैली, राधा कुमार, तवलीन सिंह, बाचीकाकडिय़ा, बिंदू पुरी, पूजा पोद्दार मरवाह, सत्या सरन, विवेक काट्जू,उदय भास्कर, डा. किरण चड्ढा, जावेद अख्तर, सैफ मोहम्मद, नवीन बी. चावला,नवदीप सुरी, सोनम वांगचुक, सुदीप सेन, स्वाति चोपड़ा और जनरल अता हुसैनजैसी कई अन्य हस्तियां शामिल होंगी।















