#Kandaghat नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 03 नामांकन प्रस्तुत

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

23 मार्च। नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के दूसरे दिन  कुल 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी।
डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए स्नेह पत्नी संजीव कुमार, निवासी लोअर बाजार, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए किरण बाला पत्नी राजेश कुमार, निवासी गांव दोलग तहसील कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
डाॅ. सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-07 ब्रिजेश्वर महादेव के लिए सरोज पत्नी बाबू राम निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नामांकन 24 मार्च, 2021 को भी नियमानुसार भरे जा सकते हैं।

Latest News