DNN चंबा
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा । इस सप्ताह के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 जनवरी को वाकाथोन (वॉक मैराथन) से सप्ताह का आगाज किया जाएगा। यह वाकाथोन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा कार्यालय से आरंभ होकर परेल का चक्कर लगाते हुए वापिस क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। 12 जनवरी को विभागीय अधिकारी सड़कों पर नाकाबंदी कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। 13 जनवरी को सावर्जनिक स्थलों पर आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा और मुद्रित सामग्री बांटी जाएंगी। 14 जनवरी को चम्बा के नए बस अड्डे पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वाहन चालकों के रक्तचाप, शूगर, आंखों आदि की जांच की जाएगी। 15 जनवरी को शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। 16 जनवरी को सावर्जनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ- साथ बैनर चस्पां किए जाएंगे। 17 जनवरी को सप्ताह का समापन समारोह आरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह के सक्रिय प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।















