#Follow-up धर्मपुर के साथ लगते कंडा स्कूल के पुराने कमरों में आग लगने से पांच लाख का नुकसान

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

06 मार्च। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडा के पुराने तीन कमरों में आग लगने के बाद नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। आग लगने के कारण स्कूल में पांच लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, इसमें 12 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यहां पर बिजली आपूर्ति का कनेक्शन नहीं था।

बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडा के पुराने स्कूल के तीन कमरों में आग लग गई थी। इस आग पर स्थानीय लोगों व अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू पाया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने नुकसान का आंकलन किया।बचा बड़ा नुकसान होने से 

जानकारी के अनुसार राजकीय प्रारंभिक पाठशाला कंडा के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडा के तीन पुराने कमरों में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग की लपटें साथ लगते राजकीय प्रारंभिक पाठशाला कंडा तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग इतनी भयानक लगी थी कि काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इन कमरों में स्कूल का पुराना सामान और फर्नीचर पड़ा हुआ था। आग से दो कमरों में रखा गया सामान पूरी तरह से जल गया। तीसरे कमरे के सामान (फर्नीचर इत्यादि) को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।मौके पर तुरन्त भेजा गया फायर टैंडर

आग को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच थे। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने को कोशिश की थी। इस मामले की पुष्टि अग्निशमन विभाग बनलगी के फायर आफिसर रमेश कुमार ने बताया आग लगने की सूचना मिलने के सूचना मिलने के बाद तुरन्त मौके पर फायर टैंडर व टीम को भेजा गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से 05 लाख का नुकसान हुआ है।

News Archives

Latest News