#dharampur रंगों के त्योहार पर कोरोना का साया, बाजारों में शाम तक पसरा रहा सन्नाटा, ट्रांसपोर्ट सुविधा भी इक्का-दुक्का

Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

29 मार्च। रंगों का त्योहार पर भी इस बार कोरोना का साया पड़ा है। होली से पहले बाजार में दुकानदारों ने दुकानों पर बिक्री के लिए गुलाल तो रखे, लेकिन लोगों ने गुलाल खरीदने में गुरेज किया। इसके चलते व्यापार में भी मंदी रही है। होली पर लोगों ने जारी नियमों का पालन करते हुए त्योहार को सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में खेलने की बजाए अपने घरों में ही मनाया है। हालांकि, बच्चों को गली-मोहल्लों में अपने आस-पड़ोस के साथ ही त्योहार मनाते देखा गया है। यही नहीं होली त्योहार पर सड़कें भी पूरी तरह से सुनसान रही और अधिकांश जगहों पर दैनिक उपभोग वाली वस्तुओं की दुकानें खुली रही, जबकि अन्य दुकानें बंद रही। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर भी वाहनों की आवाजाही काफी कम रही।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन द्वारा होली त्योहार पर सार्वजनिक स्थानों पर मनाने पर रोक लगा रखी थी और लोगों को अपने घरों में ही होली मनाने का आग्रह किया था। लोगों ने भी जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए होली को घरों में ही आयोजित किया।
कसौली उपमंडल में भी लोगों ने नियमों की पालना करते हुए होली का आयोजन किया और बाजारों में रौनक कम देखी गई। हालांकि, रविवार को पर्यटन क्षेत्र कसौली में पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिली थी और देर शाम तक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का सिलसिला चला हुआ था, लेकिन सोमवार को कसौली में भी अधिक चहल-पहल नहीं देखने को मिली।
इसी तरह प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में भी जिला प्रशासन के नियमों की पालना के साथ ही लोगों ने होली का त्योहार मनाया है। यहां पर भी सार्वजनिक स्थानों में लोग नहीं दिखाई दिए और इस बार लोगों ने डीजे की धुनों पर भी नहीं नाचे।                                                           अधिकतर जगहों पर लगते थे डीजे
होली के त्योहार पर कई जगहों पर समूह एकत्र होकर डीजे की धुनों पर नाचते थे, लेकिन कोरोना ने लोगों को इससे भी इस बार वंचित रखा है। डीजे और गुलाल के साथ हल्लागुल्ला इस बार पूरी तहर सेशांत रहा।                                                                                                      ट्रांस्पोट सुविधा भी एक्का-दुक्का
होली पर जहां लोग इस बार घरों से कम बाहर निकलें वहीं बसें भी कम रही। सड़कों पर पसरी शांति के चलते लोगों को आने-जाने में थोड़ी मुश्किलें हुई। साथ ही वाहन भी सड़कों पर कम ही दौड़ते दिखाई दिए है। इसके चलते लोग पैदल ही इधर-उधर जाते दिखे।

News Archives

Latest News