Baddi 18 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Baddi + Doon Others

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 अक्तूबर, 2026 को बद्दी के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी विकास गुप्ता ने दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि 18 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक ट्रक यूनियन, बस स्टैंड बद्दी, शीतलपुर, अस्पताल, गुप्ता अस्पताल, पुलिस अधीक्षक आवास, पुलिस थाना बद्दी, होटल एम.जी., तहसील कार्यालय बद्दी, जन भण्डारण टैंक, साई रोड तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News