CONGRESS की बैठक में चली मोदी पर FILM

Politics Solan

DNN सोलन

केंद्र कि मोदी सरकार ने बगवानों के साथ झूठा वादा किया हैं। सरकार बनने से पहले भाजपा ने वादा किया था कि हिमाचल प्रदेश के बागवनों के लिए उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा। ताकि दूसरे देशों से आने वाले इन चीजों की कीमतों के कारण स्थानीय बागवानों को नुकसान न हो, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने कही। सोलन में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शांडिल ने कहा कि सोलन के किसानों को लाभ देने के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ कार्य हुआ है लेकिन यूनिट नहीं लग पाया और वे इस कार्य को करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल पहले भी जनता के साथ झूठे वादे करके सत्ता हासिल की और अब फिर भाजपा लोगों को गुमराह करने में जुट गई है। वही इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में एक फिल्म के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह भाजपा द्वारा 5 साल पहले देश के लोगों के साथ किए गए झूठे वादों की हकीकत कार्यकर्ताओं को बताई गई और उनसे इन्हीं का प्रचार जनता में करने का आह्वान किया गया। इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वे जी जान से पार्टी के कार्य में जुट गए हैं।

News Archives

Latest News