DNN सोलन
कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के ऐसे पहले नेता बन गए है, जिनके विवादास्पद ब्यानों के चलते चुनाव आयोग ने उन पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस आयोग से मांग करती है कि सत्ती पर चुनाव तक यानी 19 तक का प्रतिबंध लगाया जाए। इस संबंध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग का पत्र भी लिखा है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान कुलदीप राठौर ने कहा कि शिमला में युवती के साथ हुए अपहरण व बलात्कार के मामले में युवती पर दबाव बनाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद से युवती पर दबाव बनाया जा रहा है और इसी कारण वह ब्यान बदल रही है। उन्होंने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग की। वहीं उन्होंने कहा कि इंटक के राज्य अध्यक्ष हरदीप बाबा है। इंटक के अध्यक्ष हरदीब बाबा की कांग्रेस में वापसी हुई है लेकिन इंटक के वह निर्वाचित अध्यक्ष है और राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी की इस बारे में प्रदेश कांग्रेस को चिट्ठी भी मिली है। इंटक के संविधान के मुताबिक हरदीप बाबा ही असली राज्य के इंटक अध्यक्ष है।















