CM ने पांच आक्सीजनयुक्त एंबुलेंस को रवाना किया

Others Shimla

DNN शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर से कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महिंद्रा ग्रुप द्वारा प्रदान की गई पांच आॅक्सीजनयुक्त एंबुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जय राम ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए महिंद्रा ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस मरीजों को राहत प्रदान करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस आईजीएमसी शिमला, किन्नौर, कण्डाघाट, जंजैहली और नुरपुर अस्तालों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जिला कांगड़ा के देहरा में 500 एलपीएम पीएसए आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी महिंद्रा गुु्रप का आभार व्यक्त किया, जिससे महामारी के इस कठिन समय में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, प्रेजिडेंट महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी सहायक यशवर्धन वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News