#chamba पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहनलाल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Chamba Others

DNN चंबा

2 अप्रैल। पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहन लाल का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 3 अप्रैल को उनके पैतृक गांव सरोल में किया जाएगा। मोहनलाल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जालंधर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने  अपनी अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि 30 मई 1945 को पैदा हुए मोहनलाल ने कई बार चुराह विधानसभा क्षेत्र (पूर्व में राजनगर) का प्रतिनिधित्व किया। वे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकार में आयुर्वेद राज्यमंत्री रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था।

News Archives

Latest News