CAR के डैशबोर्ड पर रखी थी हैरोइन पकड़े गए हुई FIR, 2 ARREST

Crime Solan

DNN धर्मपुर

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू की पुलिस ने चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। युवकों की कार चैक करने पर उसके डैशबोर्ड से 68.00 ग्राम (हैरोइन) चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम ने परवाणू की तरफ से सोलन की तरफ जाने वाली लेन में एक कार को रोककर चैक किया। तो डैशबोर्ड से 68.00 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जांच में आरोपियों की पहचान जय कुमार व वीरेन्द्र शर्मा के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि इनके खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News