DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)
रोहतांग सुरंग परियोजना में कार्यरत बीआरओ कर्मचारी के अचानक छाती में दर्द उठा। इसके बाद वह बेहोश हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीआरओ कर्मचारी जीत सिंह ( 52 ) चमोली उत्तराखंड निवासी के सीने में अचानक दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हाल में बीआरओ के एमआई रूम सोलंग नाला लाया गया। वहां पर इलाज करने के बाद उसकी सेहत में सुधार नहीं और जीत सिंह को मनाली के मिशन अस्पताल रेफर किया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बीआरओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने जीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जीत सिंह के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मृतक जीत सिंह के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें को सौंपा जाएगा।