BBN के उद्योगों को 600 करोड की चपत

Baddi + Doon Others Solan

 

DNN बद्दी 

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़ेे उद्योग संगठन बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने लगातार चौथे दिन से चल रही ट्रक यूनियनों की हडताल पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए इसे उद्योग व व्यापार जगत के लिए घातक करार दिया है। एसोसिएशन का मानना है कि चार दिन की हडताल से 600 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है।

संगठन के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, महामंत्री वाईएस गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, संगठन सचिव अश्विनी शर्मा, विपिन गुप्ता आदि ने कहा कि बीबीएन के बहुत से उद्योग कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन ठप्प करके बैठे हैं। इसी प्रकार कंपनियां तैयार माल भी बाहरी राज्यों को भी भेज नहीं पा रही है। बीबीएनआईए ने कहा कि अगर भारत की ट्रक यूनियनों की हडताल शीघ्र समाप्त नहीं हुई तो उद्योग जगत वित्तीय संकट से जूझना शुरु हो जाएगा।

यहां तक उसे कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल व अन्य स्थाई खर्चों को वहन करना मुश्किल हो जाएगा। एसोसिएशन ने केंद्र व प्रदेश सरकार से गहरी अपील की है कि वह इस संवेदनशील मुददे पर स्वयं दखल देकर सरकार व ट्रांसपोर्टरों की वार्ता आयोजित करे ताकि हिमाचल में उद्योग जगत पहले की तरह चलता रहे।

News Archives

Latest News