Arki पुलिस ने पकड़ी अफीम व चरस की खेप, ऐसे दबोचा गया आरोपी

Arki Crime Solan

DNN सोलन

जिला सोलन की अर्की पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से अफीम व चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला कर लिया है। मामले को लेकर जांच जारी है।
जिला के एएसपी अशोक वमा्र ने बताया कि अर्की पुलिस को काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि कमलेश नाम का व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। इस पर पुलिस कर्मियों द्वारा नजर रखी जा रही थी। एएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कमलेश कार में नशे की खेप लेकर जा रहा है। इसी बीच पुलिस भी उसका पीछा कर रही थी। आरोपी ढाबे के सामने कुछ देर के लिए रूका, तो पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से 532 ग्राम अफीम व 534 ग्राम चरस बरामद की। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News