सोलन में बागी बिगाड़ेंगे कांग्रेस भाजपा का खेल

Others Politics Solan

Dnewsnetwork

सोलन, 2 मई : सोलन नगर निगम चुनावों में बड़ी संख्या में नाराज प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद गए है। जिससे सबसे ज्यादा नुकसान फिलहाल भाजपा का होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि भाजपा के बडे़ नेता डेमेज कंट्रोल करने में जुट गए है, लेकिन वे इसमें कामयाब होते है या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा। वहीं कांग्रेस में कम सीटों पर बगावत देखने को मिल रही है। यहां पर पूर्व मेयर ऊषा शर्मा का ही टिकट कांग्रेस ने काट दिया है और वे अब इससे नाराज होकर चुनाव मैदान में आजाद उम्मीदवार के तौर पर कूद गई है।इसके अलावा भाजपा के टिकट के लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन किया था कई पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला जिसके कारण वे नाराज होकर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर गए है। करीब 8 सीटों पर भाजपा के बागी चुनाव मैदान में उतरे है जोकि पार्टी के प्रत्याशियों को खेल बिगाड़ते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं कांग्रेस टिकट आवंटन से नाराज दो वार्ड में बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद गए है। वार्ड 12 से ऊषा शर्मा व वार्ड 7 से रवींद्र कंवर पाल चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस का खेल बिगाड़ते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि दोनों दलों ने नेता यहां पर डेमेज कंट्रोल में लग गए है और पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे गए है। वे इसमें कितने कामयाब होते है यह तो 6 मई को पता चलेगा, क्योंकि इस दिन नाम वापसी का दिन है। इसके बाद ही चुनावों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

News Archives

Latest News