Dnewsnetwork
शिमला पुलिस ने हैरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस के स्पेशल सेल शिमला की टीम ने एक सूचना के आधार पर टूटीकंडी क्रॉसिंग के रेन शेल्टर में बैठे युवकों ऋषि ठाकुर निवासी निरमंड जिला कुल्लू उम्र 20 वर्ष तथा गौरव ठाकुर उर्फ गोलू निवासी निरमंड जिला कुल्लू उम्र 19 वर्ष के पीठू बैग में छिपाकर रखी गई लगभग 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















