होटल के कमरे में पुलिस का छापा युवक गिरफ्तार

Crime Others Solan

Dnewsnetwork

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक होटल में ठहरे तीन युवकों के पास से 6.96 ग्राम चिट्टा व 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की शहर के होटल के कमरा नंबर 6 में तीन युवक हैं और उनके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। इस सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए होटल के कमरा नंबर 6 में दबिश दी और वहां ठहरे तीन युवकों के कब्जे से 6.96 ग्राम चिट्टा व 30 गोलियां प्रतिबंधित नशीली दवाई की बरामद की गई। आरोपियों की पहचान सूरज निवासी कुमारसेन 27 वर्ष, वैभव शांडिल निवासी कंडाघाट उम्र 20 वर्ष व हर्ष दिलटा निवासी कंडाघाट, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच चल रही है।

Latest News