Solan News लो जी सोलन में बैंक लाकर से ही हो गए लाखों के गहने गायब

Crime Others Solan
DNN सोलन, 6 जनवरी
सोलन के एक बैंक के लॉकर में रखे हुए लाखों रुपए के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद सोलन शहर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वही यह मामला सामने आने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अक्सर लोग बैंकों में अपना पैसा व लाकर लेकर गहन सहित अन्य कीमती सामान इसलिए रखते हैं ताकि वह सुरक्षित रहें और चोरों के हाथ ना लगे, लेकिन यदि बैंक के लॉकर से ही लाखों के गहने गायब हो जाए तो यह मामला अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।
 मामला सोलन के पंजाब नेशनल बैंक का है जहां पर एक महिला द्वारा लाकर लिया गया था। लाकर अभी नहीं करीब 35 साल पहले लिया गया और महिला ने उसके गहने सुरक्षित रहे यह सोचकर यहां पर लाकर में सारे गहने रख डाले लेकिन जब वह गहने लेने के लिए पहुंची तो उसने पाया कि लॉकर का ताला खुला था और गहने से गायब थे। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
एसपी गौरव सिहं ने बताया कि एक महिला निवासी सोलन ने ब्यान दर्ज करवाया कि इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक शाखा माल रोड सोलन में करीब 35 साल पहले अपने गहने रखने के लिए लॉकर लिया था तथा अपने सोने व चांदी के कीमती गहने रखे थे। जिन्हें समय समय पर बैंक में जाकर चैक करती थी । 25 जून 2024 को इन्होंने बैंक में जाकर लॉकर को चैक किया था तो उस समय इनके सारे गहने लॉकर में थे । इसके बाद यह 04 जनवरी को दोपहर के समय पंजाब नेशनल बैंक माल रोड़ में गई और वहां पर मौजूद बैंक मैनेजर से लॉकर में जाकर सामान निकालने के लिए कहा। तो इनके साथ असिस्टैंट मैनेजर अनमोल भी आया । जिसने कहा कि लॉक खुला है । चैक करने पर इसने पाया कि लॉकर में लगा हुआ ताला खुला था तथा सामान नहीं है । सारा सामान यहां से गायब था। महिला द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार लाकर में सिर में पहनने का टिक्का 01 ,नाक की नथ 01 , शीशफूल -01 , गले का हार 01 , कान के सैट 01 जोडी , 04 सोने के कडे (गोखरू ) और माता जी के चांदी का मुकुट 01 , अंगुठीयों के नग 04 , चांदी की अंगुठीयां 02 रखी थे । जिनकी कीमत लाखों में है। जिसके बाद इसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News