13.06 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Chamba Crime Others

DNN चम्बा

चम्बा जिले में पुलिस थाना डल्हौजी के दल ने बैहलून कैंट मे गश्त के दौरान 23 वर्षीय युवक के कब्जे से 13.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान विशाल सिंह पुत्र रशपाल सिंह गांव व डाकघर गुरखाली तहसील तरनतारन जिला अमृतसर पंजाब के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करके जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान युवक से चिट्टा पकड़ा गया है। इस बारे में जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सके। नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Latest News