DNN नालागढ़
नालागढ़ के दभोटा गांव में रात को एक मकान में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से सो रहा 3 वर्षीय बालक आग में जिन्दा जल गया। उसके पिता को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दभोटा गांव में रहने वाले सतनाम सिंह अपनी पत्नी पूजा और 3 वर्षीय बेटे के साथ सो रहे थे। बाहर के दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। अचानक एक धमाके के साथ कमरे में आग लग गई। यह घटना रात तकरीबन साढ़े 11 बजे की है।
Watch Video
आग देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गयी। घर में सो रहे सतनाम सिंह जब तक कुछ समझ पाते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया और सतनाम सिंह, उनकी पत्नी पूजा और तीन वर्षीय बेटा वेहान आग में ही फंस गए। जैसे तैसे माता-पिता आग से बचने में कामयाब हुए लेकिन उनके तीन वर्षीय बच्चा आज में जिंदा जल गया। पिता सतनाम ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नालागढ़ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी जा रही है साथ ही पुलिस आपके कर्म की जांच में जुट गई है।















