तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के चुनाव में कर्मजीत सिंह प्रधान निर्वाचित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

24 जनवरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आज तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के चुनाव में कर्मजीत सिंह को प्रधान के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। यह जानकारी आज यहां राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव मोहिन्द्र कुमार ने दी।
मोहिन्द्र कुमार ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ की वरिष्ठ उप प्रधान तेंजीन डोलमा, महासचिव महेश दत्त, संयुक्त सचिव रमेश कुमार शर्मा, वित्त सचिव सीमा शर्मा, मुख्य सलाहकार सुरेन्द्र ठाकुर तथा सलाहकार पूजा शर्मा को सलाहकार के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर पटवारी एवं कानूनगो संघ के राज्य अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर तथा समूह अनुदेशक नेक राम ठाकुर सहित तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के सदस्य उपस्थित थे

News Archives

Latest News