सोलन शहर में फुटपाथ बनाने के लिए सर्वें शुरू

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन, 23 जनवरी : शहर की सड़कों पर फुटपाथ का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। पुराने उपायुक्त कार्यालय से लेकर कोटलानाला तक सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और मंगलवार को सर्वे का यह कार्य अस्पताल रोड पर चला। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों पर भी सर्वे का कार्य हो रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस सर्वे के बाद लोगों में यह उम्मीद जगी है कि उन्हें शहर में पैदल चलने के लिए जल्द ही फुटपाथ मिल जाएगा।

Watch video

आपको बता दें कि सोलन शहर की सड़़कों के किनारे हुए अवैध कब्ज को हटाने के लिए डीसी सोलन के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन की टीम लगातार सोलन की सड़कों की निशानदेही कर रही है। निशानदेही के दौरान कई स्थानों पर भारी मात्रा में सरकारी जमीन पर विभिन्न लोगों का कब्जा भी सामने आया है । जिसे प्रशासन द्वारा हटा भी दिया गया है। अब सड़के दोनों ओर से खुली होने के बाद इन पर फुटपाथ के निर्माण की योजना है । जिस पर कार्रवाई लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग की टीम सोलन शहर की विभिन्न सड़कों का सर्वे कर रही है और यह सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और इसके बाद फुटपाथ का निर्माण शुरू होगा। कई सड़कों पर सर्वें का कार्य पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिक्षासी अभियंता रवि भट्टी से कहा कि विभाग फुटपाथ निर्माण के लिए सर्वें शुरू हो गया है। जल्द ही सर्वें पुरा होने के बाद इसका ऐस्टीमेंट तैयार किया जाएगा और जल्द फुटपाथ का निर्माण शुरू होगा।

 

 

 

News Archives

Latest News