DNN सोलन
पीजी कालेज होस्टल के नजदीक सड़क किनारे पार्क किए हुए वाहनों के शीशे शरारतीतत्वों ने तोड़ डाले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शरारती तत्वों द्वारा रात के समय सड़क किनारे पार्क एक कार व एक वैन के पिछले शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा वाहनों पर पत्थर मारकर उन्हें नुकसान भी पहुंचाया गया है।

घटना की सूचना सुबह के समय वाहन मालिकों मनोज व नरेंद्र कश्यप ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह शाम के समय अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क किया और जब सुबह अपने अपने काम पर जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि गाडि़यों के शीशे टूटे थे। जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सदर थाना से पुलिस टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।















