6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् सोलन में छ: दिवसीय सेवारत अध्यापक प्रशिक्षण विषय हिंदी का समापन हुआ। जिसकी अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्या डा. रजनी सांख्यायन ने की। उन्होंने अध्यापकों से कहा जो कुछ आपने यहां सीखा है उसे बच्चों तक अवश्य पहुंचाए। इस कार्यशाला में शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, बिलासपुर तथा ऊना जिले से 35 हिंदी प्रवक्ता भाग ले रहे है। आज इस प्रशिक्षण कार्य क्रम के समन्वयक डा० देवेंद्र शर्मा ने बताया इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को हिंदी साहित्य तथा हिंदी शिक्षण की विविध आयामों की जानकारी दी जिसमें ज्ञान साधन व्यक्तियों में डा. जगदेव, डा. अशोक गौतम, डा. प्रेम लाल गौतम, डा. बलदेव ठाकुर, डा. आर एन मेहता, डा. नरेश, मनीष तोमर, डा. राजन तनवर, डा.  देवेंद्र शर्मा, डा. हेमा देवी ठाकुर, डा. अरुण नैथानी रहे । यह प्रशिक्षण 27 फरवरी 23 से 4 मार्च 2023 तक चल।। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में क्षमता निर्माण को बढाना है।

Latest News