MANDI में रेल आरक्षण केन्द्र शुरू मिलेगी ये सुविधाएं

Mandi Others
DNN मंडी
उपायुक्त कार्यालय के सुगम केन्द्र में आज मण्डी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने रेल आरक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस सुविधा के आरंभ होने से विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेष  के छात्र उच्च व व्यावसायिक षिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं और उन्हें बार-बार इधर-उधर के चक्कर रेलवे आरक्षण हेतू न काटने पड़े, इसलिए उन्हें जिला मुख्यालय मण्डी में रेल आरक्षण  केन्द्र की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी, ताकि वे अपनी यात्रा आरामदायक तरीके से कर सकें। इसी तरह हमारे प्रदेष के नौजवान भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बलों में देष की चारों दिषाओं के अतिरिक्त दूर-दराज क्षेत्रों में तैनात हैं और उन्हें भी जब छुट्टी काट कर अपने गंतव्य पर जाना होता है तो वे अपनी लम्बी रेल यात्रा के लिए घर द्वार पर ही आरक्षण सुविधा  का लाभ उठा सकंेगे। इसके अतिरिक्त जिला के सभी लोगों को जिन्होंने रेल द्वारा लम्बी दूरी की यात्रा तय करनी होती  है के लिए  भी जिला मुख्यालय में ही  सुविधा उपलब्ध हुई  है। इससे पहले इस सुविधा  के लिए लोगों को बिलासपुर, षिमला, पठानकोट, अम्बाला, चण्डीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता था।  उन्होंने कहा कि यह तोहफा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर दिया गया है।
इस अवसर पर बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, उपायुक्त  ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजीव कुमार  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

News Archives

Latest News