डोर टू डोर अभियान में जनता का प्यार देख भावुक हुए राजेंद्र राणा

Hamirpur Himachal News Others
DNN सुजानपुर
11 नवंबर: सुजानपुर के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर संपर्क किया और इस दौरान जिस तरह बुजुर्गों, महिलाओं ,पूर्व फौजियों, सेवारत सैनिकों के परिजनों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनकी जीत को अपने स्वाभिमान के साथ जोड़ा, उससे राजेंद्र राणा बहुत भावुक हो गए। राजेंद्र राणा को लोगों ने बताया कि  महंगाई और बेरोजगारी के साथ साथ भाजपा की जुमलेबाजी और खोखले नारों से वे  त्रस्त हैं, और उनकी उम्मीद अब कांग्रेस पर टिकी हुई है। राजेंद्र राणा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सुजानपुर को विकास के मामले में शिखर तक पहुंचाया जाएगा और पहली ही कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने के साथ-साथ हर वर्ग को न्याय प्रदान किया जाएगा। राजेंद्र राणा के इस डोर टू डोर अभियान में जब बुजुर्ग महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और उनके सिर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया, तो राजेंद्र राणा काफी भावुक नजर आए। इस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने राजेंद्र राणा को भरोसा दिलाया कि उनकी जीत उनके मान सम्मान के साथ जुड़ी है और फौजी यह ठान चुके हैं कि जिससे राजेंद्र राणा ने कारगिल के शहीदों के परिवारों के साथ-साथ सुजानपुर के पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को सुजानपुर के चौगान में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया था, वही राजेंद्र राणा उनके सच्चे हितैषी हैं।
इस डोर टू डोर अभियान में लोगों ने राजेंद्र राणा को भरोसा दिलाया कि इस चुनाव में जुमलेबाज और खोखले नारे करने वाले लोगों को करारा सबक सिखाया जाएगा और उनके दुख सुख में शरीक होने वाले राजेंद्र राणा को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवा कर एक बार फिर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जाएगा।
राजेंद्र राणा ने आज सुबह तड़के से लेकर देर रात तक अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में डोर टू डोर मिलने का सिलसिला जारी रखा और जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास में दिखे।

News Archives