बलवीर बग्गा बने APMC ऊना के अध्यक्ष

Politics Una

DNN ऊना 

जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा को आज सर्व सम्मति से जिला ऊना कृषि उत्पाद बाजार कमेटी (एपीएमसी) का अध्यक्ष चुन लिया गया। बचत भवन ऊना में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की देखरेख में आज एपीएमसी के चुनाव करवाए गए जिसमें बलवीर बग्गा को सभी की सहमति से अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर बलवीर बग्गा ने एपीएमसी ऊना की जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, प्रो0 राम कुमार का आभार जताया। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से ऊना एपीएमसी को प्रदेश में अग्रणी एवं नम्बर एक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि किसानों के हित के लिए भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी रही है तथा ऊना एपीएमसी के माध्यम से किसानों की समस्याओं को हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के अतिरिक्त भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरि ओम भनोट, ऊना भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश भडोलियां, कुटलैहड भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, अमृत लाल भारद्वाज, प्रदीप सैणी, सतीश कुमार, विनोद, गोस्वामी, संजीवन, राम कृष्ण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलराम बबलू, खामौश जैतक सहित पार्टी के अनके कार्यकर्ता एवं कृषि, पशुपालन तथा उद्यान विभाग के अधिकारी एवं अन्य अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

News Archives

Latest News