आग लगाने वाले युवक की हुई पहचान

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क स्थित शौचालय में आग लगाने वाले युवक की पहचान हो गई है। यह युवक पिछले कई वर्षों से स्कूल में रह रहा और यहां पर शिक्षा ग्रहण करने आया था पुलिस ने युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि स्वयं को आग लगाने वाले युवक की पहचान हो गई है। उसकी पहचान महेश कुमार निवासी राजपुरा पटियाला के तौर पर हुई है। जो यहां की एक निजी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहा था और करीब 2 वर्ष पहले विश्वविद्यालय छोड़ चुका था। पहचान होने के बाद उसके परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है जो कि सोलन पहुंच रहे हैं।

News Archives

Latest News