DNN सोलन
8 जुलाई । सोलन के देहूंघाट क्षेत्र में बीती शाम मिले एक सड़े गले शव के नजदीक पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की है । साथ ही पुलिस शव की पहचान करने में पुलिस कामयाब हुई है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों के सोलन पहुंच कर शव की शिनाख्त की और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान 18 वर्षीय शुभम निवासी पानीपत के तौर पर हुई है। जोकि 2 जुलाई से घर से लापता था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 4 जुलाई को परिजनों ने पानीपत थाना में दर्ज करवाई थी। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जब देहूंघाट में पंच परमेश्वर मंदिर के नजदीक कार्य कर रहे थे, तो इनकी नजर इस शव पर पड़ी और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की है। जिसके बाद शव को आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं दिखा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस की जांच जारी है। पुलिस मौके पर मिली पिस्टल को लेकर भी जांच कर रही है।















