DNN मंडी
8 जुलाई । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर 10-11 जुलाई को मंडी के प्रवास पर रहेंगे । यह जानकारी सहायक आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे पड्डल मैदान में 22वीं सब जूनियर नेशनल वुशू चैम्पियनशिप के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे 11 जुलाई को प्रातः 10 बजे सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे तथा वहां प्राध्यापकों व अन्य स्टाफ से संवाद करेंगे। इसके बाद वे अटल मेडिकल एवं अनुसंधान यूनिवर्सिटी, नेरचौक का दौरा कर प्राध्यापकों व अन्य स्टाफ से मिलेंगे। उनका दोपहर बाद 1.30 पर शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।















