DNN कंडाघाट ( लवली)
16 जून। उपमंडल कंडाघाट में एक के बाद एक सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र के लोग सहम गए है अभी कंडाघाट पुलिस बीते कल झाझा पँचायत में मिले सड़ा गला शव की शिनाख्त नही कर पाए थी कि गुरुवार को भी कंडाघाट की ग्राम पंचायत मही के हाथों गांव में एक व्यक्ति की सड़ा गला शव खेत से बरामद हुआ है । देखने में पाया जा रहा है कि यह शव पिछले काफी दिनों से यहां पड़ा हुआ है। इस बारे में तब पता चला जब हाथों गांव के रहने वाला एक व्यक्ति अपने खेतों में पानी के पाई लगाने के लिए जा रहा था तो उसे काफी बदबू आई जब पास जाकर देखा तो खेत मे व्यक्ति का शव पड़ा हुआ पाया जिसके बाद मही पँचायत की प्रधान अंजू को इस बारे में बताया गया जिनके द्वारा कंडाघाट पुलिस को इस कि सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद कंडाघाट पुलिस मौके पर पहुची व शव को अपने कब्जे में लिया। उक्त व्यक्ति का मुह काफी सड़ गल गया है जिसके चलते पुलिस को उक्त व्यक्ति की अभी शिनाख्त नही हो सकी है
वही इस कि पुष्टि डीएसपी हेडक्वाटर सोलन संतोष शर्मा ने की उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कंडाघाट पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।















