प्रधानमंत्री का धर्मशाला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला 

16 जून  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज धर्मशाला पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मैदान में प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और महापौर नगर निगम धर्मशाला ओंकार नेहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इसके उपरांत, प्रधानमंत्री ने धर्मशाला में आयोजित रोड शो में भी भाग लिया।

News Archives

Latest News