सोलन में युवक हैरोइन सहित गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस ने एक युवक के पास हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना सदर सोलन के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ है जिसमें पेट्रोल पंप खुंडीधार के समीप एक बिल्डिंग में प्रज्वल चौहान निवासी सिरमौर उम्र 22 वर्ष के पास से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस उससे हैरोइन को लेकर पूछताछ कर रही है।

News Archives

Latest News