सोलन में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Crime Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा )
सोलन जिला में पिछले कुछ समय से आत्महत्या के मामलो में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में जिला के डगशाई क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चौकी डगशाई में प्रधान ग्राम पंचायत बडोग ने सूचना दी कि हिमरी का पाणी बड़ोग में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है । एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर पाया कि हिमरी का पाणी बड़ोग मेंओम प्रकाश उम्र 38 साल ने फंदा लगाया हुआ है। मौका पर उपस्थित गवाहों के ब्यानों के अनुसार मृतक ओम प्रकाश शराब का आदी था और इसके माता-पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है । वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News