DNN बद्दी (किरण चड्डा)
हिमाचल प्रदेश में बनने वाली दवाओं के सैंपल फेल होने के मामलों को सरकार गंभीर रूप से ले रही है। ऐसी कंपनियों ने लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ साथ उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। यदि बावजूद इसके किसी कंपनी का सैंपल बार बार फेल हुआ तो उस कंपनी को हिमाचल से ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बद्दी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बददी दवा निर्माताओं का हब बन चुका है परंतु कुछ कंपनियों द्वारा बनाई दवाओं के बार बार सैंपल फेल हो रहे हैइससे लोगों में हड़कंप मचता है। उन्होनें कहा कि हिमाचल में जल्द ही डाक्टरों ओर पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तीकी जाएगी। हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का बददी पहुंचने पर दून के विधायक परमजीत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


















