राष्ट्रपति का कार्यक्रम बदला, नौणी विवि देगा उन्हें यह उपाधि

Himachal News National/International Politics
DNN सोलन
डा.वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का 9वां दीक्षांत समारोह अब 21 मई को होगा। हालांकि इससे पहले विवि का दीक्षांत समारोह 22 मई को आयोजित  होना था,लेकिन हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर आ रहे महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यक्रम में फेरबदल होने की वजह से  दीक्षांत समारोह की तिथि में बदलाव किया गया है।
बताया जा रहा है कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  22 मई को अन्य कई कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। इसके चलते अब 22 मई को होने वाला नौणी विवि का दीक्षांत समारोह में एक दिन पहले 21 मई को होगा। उधर नौणी उपकुलपति डा.एचसी शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि 22 मई को आयोजित होने वाला विवि का दीक्षांत समारोह अब एक दिन पहले 21 मई को आयोजित होगा। उन्होंने  डिग्रियां प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वह अब 21 मई को आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मानद उपाधि से होंगे सम्मानित
डा.वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंच रहे  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विवि द्वारा डॉक्टरेट ऑफ साइंस उपाधि से नवाजा जाएगा। नौणी विवि के इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति को विवि द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

News Archives

Latest News